फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Employees protested

ठेका कर्मियों की छंटनी के विरोध में उतरे विभिन्न संगठन, किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Employees protested
छंटनी के विरोध में सफाई विभाग में नारेबाजी करते स्वच्छक। - फोटो : RUDRAPUR
ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने ठेका कर्मियों की छंटनी के विरोध में प्रशासनिक भवन के पूर्वी गेट पर ठेका कर्मियों के साथ सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए प्रदर्शन किया। इस संबंध में मोर्चा पदाधिकारियों ने कुलपति को एक ज्ञापन भी सौंपा। इधर, मंगलवार को प्रशासन ने 200 लोगों को काम से हटा दिया था।
विज्ञापन

मोर्चा अध्यक्ष जनार्दन सिंह ने कहा कि विगत 15-20 वर्षों से ठेका कर्मी कार्यरत हैं। बुधवार से महाविद्यालयों, कार्यालयों व अन्य स्थानों पर लोगों को कार्य से हटा दिया गया है। एक तरफ तो केंद्र और राज्य सरकार मजदूरों को मदद की बात कर रहीं हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी छंटनी कर कार्य से विमुख किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहां पर ओएन गुप्ता, डॉ. महेंद्र शर्मा, संतोष कुमार, राजपाल, राम दरस, सुरेंद्र, कैलाश, प्रकाश, शैलेन्द्र मिश्रा, त्रिलोकी शंकर मिश्रा, गोरख सिंह, छोटे लाल मिश्रा, आरके श्रीवास्तव, सगीर, शोभनाथ दूबे, नागेंद्र, हाकिम, राजेश, आनंद, पृथ्वी, जगदीश, सुरेश जोशी आदि थे। इधर, प्रदेश कांग्रेस सचिव हरीश पनेरू सहित ठेका मजदूर कल्याण समिति और इंकलाबी मजदूर केंद्र ने भी मजदूरों की समस्याओं को अपना समर्थन देकर उनकी लड़ाई में अपना पूर्ण सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि प्रशासन पर धोखे का आरोप लगा धरने पर बैठे शुक्ला
पंतनगर। 200 ठेका कर्मियों की छंटनी के विरोध में क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर धरना देकर विवि प्रशासन पर धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ठेका कर्मियों की छंटनी करने वाले अधिकारी कांग्रेस के एजेंट हैं और कांग्रेसी नेता ठेका कर्मियों को लेकर राजनीति कर रहे हैं।
एक घंटे बाद कुलपति डॉ. तेज प्रताप ने धरने पर बैठे विधायक शुक्ला को धरना समाप्त कर वार्ता के लिए बुलाया। विधायक ने कहा कि उन्होंने कुलपति से किसी भी ठेका कर्मी की छंटनी न करने का आश्वासन लिया था। लेकिन बुधवार से दो सौ कर्मियों को बैठाकर प्रशासन ने मजदूरों के सामने मुझे झूठा साबित कर दिया है।
यदि विवि के पास बजट की समस्या है तो इसके लिए सरकार में मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से बात की जाएगी। यदि कोई और समस्या होती है तो इसके लिए मजदूरों को 26 दिन के बजाय 20 दिन का वेतन देने पर विचार किया जा सकता है लेकिन किसी कर्मी को हटाया नहीं जा सकता। वहां पर विवेक सक्सेना, अमित पुरोहित, अजय तिवारी, महेंद्र वाल्मीकि, शेर सिंह, आशीष, गोरख सिंह, एडी मिश्रा, आरके श्रीवास्तव, त्रिलोकी शंकर मिश्रा, मुनेश कुमार थे।
फिर मिला आश्वासन, किसी ठेका कर्मी की नहीं होगी छंटनी
पंतनगर। कुलपति के आश्वासन पर धरने से उठकर वार्ता करने गए विधायक ने लौटकर बताया कि कुलपति सभागार में चली कुलपति और विवि के विभागाध्यक्षों की बैठक में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल से भी वार्ता की गई। जिसमें कृषि मंत्री ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी ठेका कर्मी की छंटनी नहीं होगी। उन्होंने कुलपति से कहा कि वे ठेका कर्मियों की कुल संख्या तथा अनुमानित बजट का प्रस्ताव लेकर शासन के पास आएं, इसके लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा। साथ ही विधायक राजेश शुक्ला की मुख्यमंत्री से भी इस मामले में वार्ता हुई।
सीएम आवास पर धरना दें शुक्ला : पनेरू
पंतनगर। विधायक राजेश शुक्ला के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रदेश सचिव हरीश पनेरू ने कहा कि भाजपा विधायक ठेका कर्मियों को लेकर ओछी राजनीति कर रहे हैं। पनेरू ने कहा कि विधायक यदि ठेका कर्मियों के इतने बड़े हितैषी है तो मुख्यमंत्री आवास पर जाकर धरना दें। उधर किसान नेता डॉ. गणेश उपाध्याय ने विधायक शुक्ला के धरने पर बैठने को नौटंकी करार दिया।

पहले कोरोना योद्धा बताया फिर कर दिया बेरोजगार
पंतनगर। सुबह सात बजे ही सफाई विभाग पहुंचे लगभग 55 ठेका सफाई कर्मियों ने कुलपति समेत विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर गुबार निकाला। उन्होंने कहा कि पहले तो कुलपति ने कोरोना काल में उनकी सेवाओं को देखते हुए हमें कोरोना योद्धा बताकर सम्मानित किया और अब काम से बैठाकर हमें एक झटके में बेरोजगार कर दिया।

ठेका कर्मियों की छंटनी के विरोध में धरना देते ठेका कर्मी व मोर्चा पदाधिकारी।

ठेका कर्मियों की छंटनी के विरोध में धरना देते ठेका कर्मी व मोर्चा पदाधिकारी।- फोटो : RUDRAPUR

छंटनी के विरोध में प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर धरना देते विधायक राजेश शुक्ला

छंटनी के विरोध में प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर धरना देते विधायक राजेश शुक्ला- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed