विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने रिटर्निंग ऑफिसर, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी मनुज गोयल ने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित चुनाव में अधिकारी/कर्मचारियों को पूरी निष्ठा के साथ काम करना होगा। उन्होंने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बातचीत करते हुए समस्याओं को लेकर जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आरओ केदारनाथ व आरओ रुद्रप्रयाग विस में आदर्श आचार संहित व अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी देने को कहा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र नेगी ने पोस्टल बैलेट के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, एसडीएम अपर्णा ढौंडिय़ाल, परमानंद राम, नोडल अधिकारी योगेंद्र चौधरी, सुनीता अरोड़ा, एसपी डोभाल आदि मौजूद थे।