फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Emphasis on connecting villagers to self-employment through tourism

ग्रामीणों को पर्यटन के जरिए स्वरोजगार से जोड़ने पर दिया जोर

Sat, 14 Mar 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on connecting villagers to self-employment through tourism
गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय संस्थान श्रीनगर की ओर से त्रियुगीनारायण में ‘केदारघाटी में पर्यटन के सुदृढ़ीकरण’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थाटन से ग्रामीणों को जोड़कर उनकी आजीविका में सुधार करने को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की गई।
विज्ञापन

ग्रामीण तकनीकी केंद्र में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में संस्थान के डा. एसएस रावत ने केदारघाटी में संस्थान की ओर से पर्यटन के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर चर्चा की गई। वरिष्ठ शोधार्थी ताजबर सिंह ने कहा कि केदारघाटी में ग्रामीण पर्यटन, प्रकृति पर्यटन, साहसिक पर्यटन आदि को विकसित किया जा सकता है। साथ ही पारंपरिक मेलों व त्योहारों को भी पर्यटन से जोड़ा जा सकता है। ऐसा होता है तो केदारघाटी को एक नई पहचान मिलने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। कार्यशाला में प्राकृतिक संसाधनों के अलावा, खाद्य फलों, औषधीय पादपों और पारंपरिक फसलों को बढ़ाने पर जोर दिया। कहा गया कि पंवाली कांठा, चोपता, मनणी, मद्महेश्वर जैसे बुग्याल का संरक्षण हम सबको मिलकर करना होगा। इस मौके पर प्रधान प्रियंका तिवारी, पूर्व प्रधान विक्रम रावत, वीरेंद्र राणा, डीएस जगवाण, डा. कैलाश पुष्पवाण, सुधांशु चमोली और परियोजना सहायक रजनीश मैखुरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed