फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Electric Polls Should be Removed from NH

एनएच चौड़ीकरण में बाधा बन रहे विद्युत पोल हटाएं जाएंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Electric Polls Should be Removed from NH
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। एनएच-74, 87 और 125 में किये जा रहे चौड़ीकरण कार्यों की बुधवार को डीएम ने समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को एनएचएआई के कार्यों को मानकों के अनुरूप करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा एनएच चौड़ीकरण में बाधा बन रहे ट्रांसफार्मर और पोलों को अतिशीघ्र अन्यत्र शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने कहा कि जहां पर एनएच का डायवर्जन किया गया है, वहां स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने डायवर्जन में सुचारु यातायात के लिए समतलीकरण का कार्य और रिफ्लेक्टर भी लगाने के निर्देश दिये। गदरपुर में नाला निर्माण को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। जसपुर, काशीपुर, नानकमत्ता, किच्छा बाईपास की समीक्षा की। कहा कि जिन स्थानों पर एनएच बनने पर विवाद की स्थिति है, वहां एनएचएआई के अधिकारी, एसडीएम और एसएलओ बैठक कर विवादों को शीघ्र सुलझाकर कार्य शुरू करायें। डीएम ने कहा जहां मिट्टी की जरूरत है, उसके प्रस्ताव पीडी एनएचएआई के माध्यम से प्रस्तुत करें। कहा रेलवे स्टेशन की सड़क का कार्य एक सप्ताह के भीतर लोनिवि करवाए। बैठक मे पीडी एनएचएआई योगेंद्र शर्मा, एडीएम यूएस चौहान, एसएलओ एनएस नबियाल, सीई ऊर्जा निगम एनएस टोलिया, ईई विद्युत चंदन सिंह, ईई जल संस्थान तरुण शर्मा, पीएस पांडे, डॉ. अजीत सिंह, पीके चौधरी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed