{"_id":"5e56be418ebc3ef3db319294","slug":"election-held-in-udhamsingh-nagar-rudrapur-news-hld37523899","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरीराई ग्राम सभा में लॉटरी से चुना गया उप प्रधान, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरीराई ग्राम सभा में लॉटरी से चुना गया उप प्रधान, हंगामा
विज्ञापन
दिनेशपुर में विजेता उपप्रधान को प्रमाण पत्र देते अधिकारी।
- फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर ब्लॉक के ग्राम सभा बरीराई में उप प्रधान पद के दो प्रत्याशियों को बराबर सात-सात मत मिलने के कारण लॉटरी सिस्टम से विजेता प्रत्याशी को चुना गया। जबकि इससे पूर्व एक महिला वार्ड सदस्य के ससुर द्वारा प्रत्याशी के नाम पर मोहर लगाने से हंगामा हो गया। जिसके बाद महिला वार्ड सदस्य का मत निरस्त कर दिया गया। इस दौरान काफी हंगामा हुआ।
बुधवार को 15 वार्ड सदस्यों ने ग्राम सभा बरीराई के उप प्रधान के चुनाव में मतदान किया। वार्ड नंबर 15 लंगड़ा भोज की एक महिला वार्ड सदस्य के स्थान पर उसके ससुर ने प्रत्याशी के नाम पर चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर उसे वोट दे दिया। इससे उप प्रधान पद के प्रत्याशी सुब्रत बाछाड़ ने आपत्ति पर उक्त वोट को निरस्त करने की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर वीडीओ एलडी जोशी व थाना अध्यक्ष दिनेशपुर दिनेश फर्त्याल ने मौके पर घटनाक्रम की जानकारी ली। जांच के बाद उक्त वोट का निरस्त कर दिया गया।
इसके बाद मतदान के लिए 14 वार्ड सदस्य रह गये। शाम चार बजे वोटों की गिनती शुरू हुई तो प्रधान पद के प्रत्याशी सुब्रतो बाछाड़ और रमनदीप कौर को सात-सात वोट मिले। मुकाबला बराबर होने पर निर्णय लॉटरी से किया गया। दोनों पक्षों की सहमति बनने के बाद बंद कमरे में दोनों प्रत्याशी के नाम की पर्ची को एक डिब्बे में डाली गई, जिसे एक बच्ची ने उठाया गया।
विज्ञापन
सुब्रत बाछाड़ के नाम की पर्ची निकली। लेकिन दूसरी प्रत्याशी रमनदीप कौर ने इसे मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोबारा पर्ची निकालने की बात हुई। लेकिन इसकी आरओ संजीव कुमार ने ने डीएम व एसडीएम को दी। जिस पर डीएम के निर्देश पर आरओ संजीव कुमार ने सुब्रत बाछाड़ को विजयी घोषित कर दिया।
हारी प्रत्याशी के खिलाफ आरओ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
दिनेशपुर। ग्राम सभा बरीराई के उप प्रधान पद के चुनाव के मतदान के दौरान पराजित प्रत्याशी रमनदीप कौर के हंगामा करने पर रिटर्निंग अफसर ने उसके खिलाफ देर शाम दिनेशपुर थाने में तहरीर दी है।
उसके खिलाफ राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने की धारा 186 में मुकदमा दर्ज किया गया है। देर शाम करीब साढ़े आठ बजे आरओ संजीव कुमार की ओर से दिनेशपुर थाने में रमनदीप कौर के खिलाफ राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल ने कहा केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद