{"_id":"64a1b6b567695eb007057ef4","slug":"elders-elders-and-children-will-join-the-world-of-books-rudrapryag-news-c-5-1-drn1020-191076-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: किताबों की दुनिया से जुड़ेंगे बड़े, बुजुर्ग और बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: किताबों की दुनिया से जुड़ेंगे बड़े, बुजुर्ग और बच्चे
विज्ञापन
विज्ञापन
अब, मुख्यालय रुद्रप्रयाग में छात्र-छात्राएं, बड़े और बुजुर्ग अपनी पसंदीदा किताबों का अध्ययन कर सकेंगे। 25 लाख की लागत से पुराने भवन को नया रूप देकर साउंड प्रुफ पुस्तकालय और अध्ययन कक्ष बनाए गए हैं। 100 से अधिक छात्र-छात्राओं के साथ ही अन्य लोग पुस्तकों का अध्ययन कर सकेंगे।
शिक्षा विभाग कार्यालय के समीप बदरीनाथ हाईवे किनारे 23 नवंबर 1999 में जिला पुस्तकालय भवन का शिलान्यास किया गया था। 6 फरवरी 2001 में भवन का उद्घाटन तत्कालीन केंद्रीय मंत्री व पूर्व सीएम मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी ने किया लेकिन यहां पुस्तकालय का संचालन नहीं हो पाया।
अब जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अथक प्रयास से पुस्तकालय भवन को नया रूप दिया गया है। कार्यदायी संस्था आरईएस ने दीवारों को साउंडप्रुफ बनाया है। दो मंजिला भवन के भूतल में बुजुर्गों के लिए और प्रथम तल में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग अध्ययन चेंबर तैयार किए गए हैं। कार्यदायी संस्था के ईई हितेश पाल ने बताया कि पुस्तकालय को तैयार करने में 31 लाख 67 हजार रुपये की राशि खर्च हुई है।
विज्ञापन
पुस्तकालय में रहेंगी ये पुस्तकें
हाईस्कूल व इंटर सीबीएसई व उत्तराखंड बोर्ड की पाठ्यक्रम और उच्च शिक्षा की पुस्तकें रखी जाएंगी। इसके अलावा स्वास्थ्य, साहित्य, कला, विज्ञान, खेल, अंतरिक्ष, लोक संस्कृति व सभ्यता, लोक परंपराएं, लोक संस्कृति एवं सभ्यता, हिमालय, उत्तराखंड का इतिहास, भारत एक खोज, गढ़वाल में राजशाही सहित अन्य पुस्तकें रखी जाएगीं।
जिला मुख्यालय में पुस्तकालय का होना आज की जरूरत है। स्कूली बच्चों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं को अपने जरूरी विषयों की पढ़ाई के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए यहां सभी पाठ्यक्रम व प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी किताबें रखने को कहा गया है। - मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग
जिलाधिकारी के निर्देश पर आरईएस के माध्यम से जिला पुस्तकालय को तैयार किया गया है। जल्द ही पुस्तकालय में कर्मचारियों की तैनाती और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर संचालन शुरू कर दिया जाएगा। - विनोद प्रसाद सिमल्टी, प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी एवं प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, रुद्रप्रयाग