फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Efforts will be made to declare Mandakini Sharadotsav as state: MLA

मंदाकिनी शरदोत्सव को राजकीय घोषित करने के होंगे प्रयास : विधायक

Thu, 10 Nov 2022 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Efforts will be made to declare Mandakini Sharadotsav as state: MLA
मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले के चौथे दिन रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि इन बीस वर्षों में मेले ने काफी उन्नति की है। मेले को राजकीय मेला घोषित करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने मेले के सफल संचालन के लिए दो लाख देने की घोषणा की।
विज्ञापन

महोत्सव की शुरूआत विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह, भाजपा सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल तथा यूकेडी के जिलाध्यक्ष बुद्धिबल्लभ ममगाई ने किया।
विज्ञापन

विधायक चौधरी ने कहा कि शरदोत्सव ने अपने 20 वर्षों के सफर में काफी उन्नति की है। आज यह मेला गौचर मेले की बराबरी पर आ गया है। उन्होंने मेला समिति को आश्वस्त किया कि वे स्वयं और केदारनाथ विधायक मिलकर इस मेले को राजकीय मेला घोषित करवाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने मेले के संचालन के लिए दो लाख देने की घोषणा की। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. धन सिंह नेगी ग्राम फलई की धर्मपत्नी गोदांबरी देवी को सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजित क्विज में गौरी मेमोरियल पब्लिक कालेज प्रथम, राजकीय बालिका इंटर द्वितीय, अगस्त्य पब्लिक स्कूल तृतीय रहा। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, व्यापार संघ प्रदेश संगठन मंत्री शत्रुघ्न नेगी, मेला संयोजक विक्रम नेगी, महासचिव हर्षवर्धन बेंजवाल सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed