फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Dustbins distributed to traders in Tilani-Sumerpur

Rudraprayag News: तिलनी-सुमेरपुर में व्यापारियों को बांटे कूड़ेदान

Wed, 22 Apr 2026 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 22 Apr 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Dustbins distributed to traders in Tilani-Sumerpur
रुद्रप्रयाग। नगर पालिका ने वार्ड नंबर-1 के तिलनी सुमेरपुर में स्वच्छता अभियान के तहत व्यापारिक प्रतिष्ठानों को जैविक और अजैविक कूड़ेदान वितरित किए। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष संतोष सिंह रावत और सभासद रवीना देवी मौजूद रहे। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने कहा कि पालिका क्षेत्र में शत-प्रतिशत कचरा निस्तारण सुनिश्चित करना और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने व्यापारियों से प्रतिष्ठानों का कूड़ा जैविक और अजैविक पृथक कर ही कूड़ा वाहन में डालने की अपील की। इस दौरान अभियान में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर जसपाल भारती, सफाई निरीक्षक शिवराज सिंह, कर संग्रहकर्ता चंद्रशेखर चौधरी, सहायक महेश चंद, सामाजिक कार्यकर्ता शेखर बहुगुणा सहित नगर पालिका के कर्मचारी और पर्यावरण मित्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed