फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Due to fear of leopard, parents are leaving their children to school

Rudraprayag News: गुलदार की दहश्तए भिभावक छोड़ रहे बच्चों को स्कूल

Tue, 18 Mar 2025 08:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 18 Mar 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
Due to fear of leopard, parents are leaving their children to school
साथ उप तहसील के कई गांवों में गुलदार की धमक से ग्रामीण भयभीत
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि। बसुकेदार उप तहसील के डमार, टेमरिया, बरम्वाड़ी आदि गांवों में गुलदार की दहशत बनी है। यहां पिछले तीन दिनों से शाम ढलते ही गुलदार बस्ती क्षेत्र में पहुंच रहा है जिससे खतरा बना हुआ है। ग्रामीण बच्चों को सुरक्षा घेरे में परीक्षाओं के लिए स्कूल भेज रहे हैं। बता दें कि कुछ दिन पूर्व डमार गांव में गुलदार ने एक महिला को घायल कर दिया था। तब से ग्रामीण वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग कर रहे हैं।
गुलदार की धमक से स्कूली बच्चों को भी खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्कूलों की वार्षिक गृह परीक्षाएं हो रही हैं। बच्चों को सुबह 7 बजे ही घरों से स्कूल के लिए जाना पड़ रहा है। अभिभावक ही बच्चों को सुरक्षा के बीच स्कूल छोड़ रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि टेमरिया से जीआईसी भीरी पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक उन्हें वाहन से स्कूल छोड़ रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्र में गश्त के साथ ही गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की।
विज्ञापन


जंगल में मृत मिला गुलदार

चमोली। बदरीनाथ वन प्रभाग चमोली के अंतर्गत सरतोली वन पंचायत के जेंथा तोक में एक गुलदार का शव मिला। शव कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने वन प्रभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी है। चमोली के रेंजर मनोहर सिंह बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम के लौटने के बाद ही गुलदार के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed