फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Drop in river teen, swim out.

नदी में गिरा किशोर, तैर कर बाहर निकला

Sat, 13 Aug 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sat, 13 Aug 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
Drop in river teen, swim out.
चंद्रापुरी रस्यांसू में ट्राली पलटने से मंदाकिनी नदी में गिरे सचिन ने तैरकर बचाई अपनी जान। - फोटो : Amar Ujala

चंद्रापुरी से डेढ़ किमी दूर स्यालसौंड के पास रस्यांसू में मंदाकिनी नदी में लगी ट्राली से एक किशोर नदी में गिर गया। हालांकि किशोर ने अपने को संभाला और तेज बहाव के बावजूद तैरकर नदी किनारे आ गया।

विज्ञापन


रस्यांसू गांव निवासी राम सिंह नेगी का 16 वर्षीय पुत्र सचिन शनिवार शाम करीब पांच बजे बाजार से घर लौट रहा था। वह ट्राली में बैठा था, अचानक ट्राली पलट गई, जिस कारण किशोर आठ मीटर नीचे नदी में जा गिरा। इस दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ लोग नदी किनारे की तरफ भागे, लेकिन तब तक किशोर नदी के बहाव को काटता हुआ किनारे पर पहुंच गया। इस दौरान उसके परिजन व ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


अपने बच्चे को सकुशल देख उन्होंने राहत की सांस ली। स्थानीय स्तर पर किशोर को प्राथमिक उपचार दिया गया। वह जीआईसी चंद्रापुरी में कक्षा 10वीं का छात्र है। ग्रामीण महावीर सिंह, जगदीश सिंह, मुकेश सिंह, कुंवर सिंह आदि का कहना है कि आपदा के बाद से ट्राली से कई लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनिवि को कई बार अवगत कराने पर भी सुध नहीं ली जा रही है। ट्राली के तार काफी ढीले हो चुके हैं, जिससे गरारी से पकड़ नहीं होने के कारण पलट रही है।
विदित हो कि बीते 27 जुलाई को चंद्रापुरी में मंदाकिनी नदी पर लगी ट्राली से नैली गांव का 26 वर्षीय युवक नदी में गिरकर बह गया था। युवक का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed