फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   DRM inspected the railway station

रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म जल्द होगा ऊंचा : डीआरएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
DRM inspected the railway station
गूलरभोज रेलवे स्टेशन पर कंट्रोल पैनल का निरीक्षण करते डीआरएम। - फोटो : RUDRAPUR
इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक डीके सिंह ने कहा कि गूलरभोज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म को ऊंचा करने की मंजूरी मिल गई है, जल्द ही प्लेटफार्म ऊंचा होगा। शुक्रवार दोपहर को डीआरएम अपने अमले के साथ विशेष यान से गूलरभोज रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने आधे घंटे तक स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने स्टेशन मास्टर कक्ष में कंट्रोल पैनल, सिग्नल सिस्टम के साथ ही सफाई व्यवस्था और स्टोर रूम का निरीक्षण किया। स्टेशन से निकासी मार्ग के समीप बने विकलांग रैंप के पास बालू और मिट्टी का ढेर होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। डीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक एनएस डुंगरियाल से स्टेशन पंजिका, दुर्घटना रजिस्टर, लाग बुक सहित अन्य अभिलेखों संबंधी जानकारी ली।
विज्ञापन

डीआरएम ने कोरोना वायरस से सजग रहने और स्टेशन परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। लंबी दूरी की ट्रेनों के स्टॉपेज यहां न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा। वह करीब आधे घंटे तक स्टेशन पर रहे। उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण खुन्नू, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय अखिलेश त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम पंकज सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी सीएल शाह आदि कई अधिकारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआएम से जताया अंडरपास के निर्माण का विरोध
काशीपुर। रेलवे की ओर से पीरूमदारा में बनाए जा रहे अंडरपास के विरोध में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल काशीपुर स्टेशन में मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह से मिला। उन्होंने पीरूमदारा में निर्माणाधीन अंडरपास का डिजाइन को गलत बताते हुए कहा कि इससे भारी वाहनों को अंडर पास से गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ेगा।
प्रतिनिधिमंडल ने पीरूमदारा में रेलवे फाटक को बंद न किए जाने की मांग की। डीआरएम डीके सिंह ने अंडरपास के डिजाइन का तकनीकी परीक्षण कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में हरेंद्र सिंह नेगी, गणेश रावत, नरेश कालिया, कुलवंत सिंह, निर्मल सिंह,डा. कुक्की, कमल हीरा, भजन सिंह, पलविंदर सिंह, लखवीर सिंह, हीरा, मुकेश रावत, धीरेन्द्र सिंह, शालू चौहान, रामप्रकाश आदि थे।

इधर, काशीपुर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक कहा कि स्टेशनों पर सीसीटीवी कवरेज बढ़ाई जाएगी। काठगोदाम और रुद्रपुर स्टेशनों पर सीसीटीवी का कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने तीन ऑटो टिकट मशीनों में से एक मशीन में तकनीकी खराबी पाई। उन्होंने खराब वाटर कूलर को भी बदलने के निर्देश दिए। वहां पर स्टेेशन अधीक्षक एसएस डुंगरियाल, आरपीएफ एसआई तरूण अत्री, एएसआई अरविंद मणि त्रिपाठी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed