फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Drinking water supply in the Rudraprayag town area has been disrupted for two days.

Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र में दो दिन से पेयजल आपूर्ति रही ठप

Mon, 03 Aug 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 03 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply in the Rudraprayag town area has been disrupted for two days.
फिल्टर खराब होने के कारण गंदे पानी की हो रही है आपूर्ति
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। नगर पालिका के नगर क्षेत्र में दो दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। जिससे शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल संकट के चलते आम लोगों के साथ-साथ होटल व्यवसायियों की मुश्किलें भी बढ़ी हैं। लोगों को पीने और दैनिक उपयोग के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है। कई परिवारों को पांच किमी दूर स्थित प्राकृतिक धारों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। वहीं होटल संचालकों का कहना है कि पानी की कमी के कारण पर्यटकों को भी असुविधा हो रही है और होटल संचालन प्रभावित हो रहा है। शहरवासी अशोक चौधरी, लक्ष्मण पंवार, राजेन्द्र जोेशी, अरविंद पंवार ने बताया कि जलापूर्ति बाधित होने के दो दिन बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी है। जल संस्थान की ओर से न तो पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था की गई है और न ही समय पर जानकारी दी जा रही है। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। उन्होंने जल संस्थान से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत कर नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है।

जलसंस्थान के ईई संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि बेलनी क्षेत्र में अधिकांश पाइप मिट्टी से बंद हो गये, जिससे पानी नहीं पहुंच पाया। दो दिनों सभी पाइपों को खोल कर सफाई का कार्य किया जा रहा है। कहा आज रात तक व्यवस्था सुचारू हो जाएगी। वहीं उन्होंने बताया कि फिल्टर खराब होने के कारण गंदा पानी आ रहा है जिसे भी मंगलवार तक दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

--------------
राजेश सेमवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed