फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Drinking water source, roads broken due to rail line construction

रेल लाइन निर्माण से पेयजल स्रोत, रास्ते टूटे

Thu, 30 Sep 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Drinking water source, roads broken due to rail line construction
सुमेरपुर के ग्रामीणों ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के निर्माण से क्षतिग्रस्त पेयजल स्रोत, पैदल मार्ग व पैतृक घाट पहुंच मार्ग की मरम्मत और ढाई किमी सड़क निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान शिव सिंह रावत, बलवंत सिंह बुटोला, कमल सिंह बुटोला, आनंद सिंह बिष्ट, कल्पेश्वरी देवी, बीना देवी का कहना है कि जिस तरह से परियोजना की कार्यदायी संस्था और आरवीएनएल द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है, उससे ग्राम पंचायत की कई परिसंपत्तियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। आरवीएनएल द्वारा सुमेरपुर गांव से जूनियर हाईस्कूल सुमेरपुर तक ढाई किमी सड़क निर्माण की बात कही थी, लेकिन अभी तक मार्ग का निर्माण नहीं हो पाया है। मार्ग के बनने से डुंगरी, चोपडिखेत, लुंगई, रतूड़ा, भुनका आदि गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलना था। शासन-प्रशासन व रेलवे विकास निगम के अधिकारियों को कई बार स्थिति से अवगत कराने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed