फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Drinking water crisis deepens in 16 villages of Silgarh

सलिगढ़ के 16 गांवों में पेयजल संकट, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण

Sat, 31 Oct 2020 08:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in 16 villages of Silgarh
जखोली विकासखंड के सिलगढ़ पट्टी के 16 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीण लंबे समय से पानी के लिए तरस रहे हैं। गांवों के लिए संचालित तैला-सिलगढ़ पेयजल योजना मोटर मार्ग के मलबे से क्षतिग्रस्त पड़ी है। ग्रामीणों ने योजना की मरम्मत नहीं होने पर जलसंस्थान व जलनिगम के विरुद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सिलगढ़ विकास संघर्ष समिति के संयोजक कृपाल सिंह पंवार, दरम्यान सिंह जख्वाल, दीपक रावत, नागेंद्र पंवार, कमल रावत, बलवीर धिरवाण, वीर सिंह रारवत, सर्वेश भट्ट, गोकुल रावत, एमएस नेगी, एमएन भट्ट का कहना है कि लोनिवि द्वारा गैठाणा-सिरवाड़ी मोटर मार्ग का निर्माण किया जा रहा है, जिसके मलबे से पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हुई है। बीते 9 अगस्त को सिरवाड़ी गांव में अतिवृष्टि से भी योजना को भारी क्षति हुई थी। डेढ़ माह बाद जलसंस्थान द्वारा योजना की अस्थायी मरम्मत कर पेयजल सप्लाई की गई थी, लेकिन अब पुन: सड़क के मलबे से पुन: योजना के पाइप कई जगहों पर छिटक चुके हैं। इधर, जलसंस्थान के ईई संजय सिंह ने बताया कि लोनिवि द्वारा योजना मरम्मत के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। योजना की स्थायी मरम्मत तक वैकल्पिक व्यवस्था से जलापूर्ति के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed