{"_id":"67acdabec9dbf9203d06f1f8","slug":"draupadis-shame-drama-staged-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-617999-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: गढ़वाली में किया गैंडा कौथिग व द्रौपदी की लाज नाट्य मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: गढ़वाली में किया गैंडा कौथिग व द्रौपदी की लाज नाट्य मंचन
Wed, 12 Feb 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा। जखोली विकासखंड के तैला में आयोजित चार दिवसीय सिलगढ़ महोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन गैंडा कौथिग व द्रौपदी की लाज नाट्य अभिनय आकर्षण का केंद्र रहा। इन कार्यक्रमों की मेलार्थियों ने जमकर तारीफ की।
राजकीय इंटर काॅलेज तैला के परिसर में आयोजित चार दिवसीय सिलगढ़ महोत्सव के अंतिम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि लस्तर बायीं नहर का प्रथम चरण का सर्वेक्षण पूर्ण हो चुका है। इसकी विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट शासन में प्रेषित की गई है। जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी। कहा कि जैली तैला मरगांव सड़क के डामरीकरण का काम 3.27 करोड़ की लागत से चल रहा है। कार्यक्रम में मंडाण ग्रुप ने गैंडे का कौथिग व केदार कला मंच की ओर से गढ़वाली भाषा में द्रौपदी की लाज नाटक का मंचन किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, समिति अध्यक्ष देवेंद्र भंडारी, ओम प्रकाश बहुगुणा, दरम्यान जखवाल, दीपक रावत, महावीर कैंतुरा समेत भारी संख्या में मेलार्थी मौजूद थे।