फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Doli reached Rakeshwari temple, Ranchi area resonated with Baba's cheers

राकेश्वरी मंदिर पहुंची डोली, बाबा की जयकारों से गूंजा रांसी क्षेत्र

Fri, 20 Nov 2020 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Doli reached Rakeshwari temple, Ranchi area resonated with Baba's cheers
राकेश्वरी मंदिर रांसी गांव में भक्तों को दर्शन देते हुए भगवान द्वितीय केदार मद्महेश्वर की डोली। - फोटो : RUDRAPRYAG
द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली रात्रि प्रवास के लिए राकेश्वरी मंदिर रांसी गांव पहुंची। ग्रामीणों द्वारा डोली का भव्य स्वागत कर अर्घ्य लगाया गया। इस मौके पर पूरा क्षेत्र आराध्य के जयकारों से गूंज उठा। शनिवार को द्वितीय केदार की डोली गिरिया गांव में रात्रि प्रवास करेगी। जबकि 22 नवंबर को आराध्य छह माह की शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सात बजे गौंडार गांव में हक-हकूकधारियों व मंदिर कर्मचारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों ने भगवान मद्महेश्वर को सामूहिक अर्घ्य लगाया गया। इस अवसर पर मुख्य पुजारी टी. गंगाधर लिंग ने डोली का श्रृंगार कर भोग लगाते हुए आरती उतारी। सुबह नौ बजे भक्तों की जयकारों के साथ चल उत्सव विग्रह डोली ने गांव से शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया। इस मौके पर गौंडारवासी आराध्य को गांव की सीमा तक विदा करने पहुंचे। घने जंगल के बीच छह किमी खड़ी चढ़ाई तय करते हुए भगवान मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली दो बजे राकेश्वरी मंदिर रांसी गांव पहुंची। मंदिर की परिक्रमा के बाद डोली परिसर में विराजमान हुई। जहां पर ग्रामीणों ने आराध्य को सामूहिक अर्घ्य लगाया गया। इस मौके पर डोली प्रभारी मनीष तिवारी, क्षेत्पर पंचायत सदस्य कुंती देवी, ग्राम प्रधान वीर सिंह पंवार, वयोवृद्ध जीवंती देवी, यशवंत सिंह, मदन सिंह, कलम सिंह, भगत सिंह, बृजमोहन, दिनेश, राजेंद्र, संजय समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।

राकेश्वरी मंदिर रांसी गांव पहुंची द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की चल उत्सव डोली।

राकेश्वरी मंदिर रांसी गांव पहुंची द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की चल उत्सव डोली।- फोटो : RUDRAPRYAG

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed