फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Doctors worked wearing black bands

Rudraprayag News: डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर किया काम

Mon, 21 Apr 2025 04:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 21 Apr 2025 04:37 PM IST
विज्ञापन
Doctors worked wearing black bands
फोटो
विज्ञापन

पचास फीसदी अतिरिक्त वेतन सहित कई मांगों को लेकर हैं आंदोलनरत
5 मई को राज्यपाल को सौंपेंगे सामूहिक इस्तीफा
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। सरकारी अस्पतालों में तैनात विशेषज्ञ डॉक्टरों ने पचास फीसदी अतिरिक्त वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर ओपीडी देखी। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती वह आंदोलनरत रहेंगे।

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डाॅ. मनीष कुमार के नेतृत्व में जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग, सीएचसी अगस्त्यमुनि व जखोली और अन्य अस्पतालों में तैनात विशेषज्ञ डॉक्टर मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। सोमवार को डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर ओपीडी सहित अन्य चिकित्सकीय काम किए। डाॅ. मनीष कुमार ने बताया कि आगामी 4 मई तक आंदोलन जारी रहेगा और 5 मई को सभी विशेषज्ञ डॉक्टर सामूहिक रूप से राज्यपाल को इस्तीफा सौंप देंगे। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में दुर्गम व अति दुर्गम क्षेत्रों में तैनात विशेषज्ञ डॉक्टर विषम परिस्थितियों में काम कर रहे हैं। उन्होंने पचास फीसदी अतिरिक्त वेतन, एसडीएसीपी को समयबद्ध लागू करने, सुगम-दुर्गम क्षेत्र निर्धारण को पुन: व्यावहारिक रूप से निर्धारित करने सहित कई मांगें पूरा करने की मांग की। कहा कि मांगों पर स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत भी अपनी हामी भर चुके हैं, बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed