फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Doctors not found in Kedarnath Yatra Marg hospitals

केदारनाथ यात्रा मार्ग के अस्पतालों को नहीं मिले डॉक्टर

Sun, 02 May 2021 07:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Doctors not found in Kedarnath Yatra Marg hospitals
जनपद में स्वास्थ्य विभाग को 28 नए डॉक्टर मिले हैं, जिनकी तैनाती जिला चिकित्सालय सहित अन्य दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों में हुई है, लेकिन केदारनाथ यात्रा मार्ग के अस्पताल इस भी डॉक्टरों की राह देखते रहे गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि को जहां सिर्फ एक डॉक्टर मिला है। वहीं, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुप्तकाशी, ऊखीमठ और फाटा में एक भी डॉक्टर की तैनाती नहीं हुई है, जिससे जनता व जनप्रतिनिधियों में रोष है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी व विनोद राणा का कहना है कि ऊखीमठ, गुप्तकाशी व फाटा स्वास्थ्य केंद्र यात्रा मार्ग से लगे गांवों व कस्बों के साथ ही केदारघाटी, कालीमठ घाटी, मद्महेश्वर घाटी और तुंगनाथ घाटी के गांवों को जोड़ते हैं, लेकिन ये अस्पताल वर्षों से मूलभूत सुविधाओं में संचालित हो रहे हैं। इस बार उम्मीद थी कि इन अस्पतालों को कम से कम दो-दो डॉक्टर मिलेंगे, लेकिन एक भी डॉक्टर की तैनाती नहीं हो पाई है। विधायक केदारनाथ मनोज रावत का कहना है कि सरकार को इन अस्पतालों में भी मानकों के तहत डॉक्टरों की तैनाती करनी चाहिए। इस संबंध में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र लिखकर भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed