फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   DM took stock of Kedarnath reconstruction works

डीएम ने लिया केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा

Sat, 28 Aug 2021 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
DM took stock of Kedarnath reconstruction works
केदारनाथ में कार्यदायी संस्था के कर्मियों से पुनर्निर्माण को लेकर बातचीत करते हुए डीएम मनुज गोय - फोटो : RUDRAPRYAG
जिलाधिकारी मनुज गोयल ने केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को तय समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य कर रहे मजदूरों का विशेष ध्यान रखने को भी कहा।
विज्ञापन

दो दिवसीय केदारनाथ भ्रमण के दौरान डीएम ने आदिगुरु शंकराचार्य समाधि स्थल के पुनर्निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके बाद वे मंदाकिनी नदी पर निर्माणाधीन पुल पर पहुंचे। उन्होंने डीडीएमए को इस यात्रा सीजन तक पुल पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने दूसरे चरण में हो रहे भवन निर्माण, कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, अस्पताल भवन, पुलिस थाना और मंदाकिनी व सरस्वती नदी के संगम पर बन रहे घाट का निरीक्षण भी किया। भ्रमण के दौरान डीएम ने आंदोलनकारी तीर्थपुरोहितों से भी वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर कोई भी मामला हो, उसे प्रमुखता से निस्तारित किया जाएगा। साथ ही केदारनाथ में भूमि अधिग्रहण व अनुबंध को लेकर प्रभावितों के सभी हक-हकूकों का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

‘गुणवत्ता के साथ तय समय पर होंगे निर्माण कार्य’
डीएम मनुज गोयल ने विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों को समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क, भवन निर्माण समेत अन्य कार्यों में समय व गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। किसी भी प्रकार की खामी के लिए संबंधित विभागीय अधिकारी व कार्यदायी संस्था जिम्मेदार होगी। जिला सभागार में जिला स्तरीय निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं के तहत कार्यों की प्रगति के बारे में विभागवार जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर प्रभारी सीडीओ मनविंदर कौर, अर्थ एवं संख्याधिकारी शशिकांत गिरी, ईई इंद्रजीत बोस, ईई केएस सजवाण, ईई संजय सिंह, ईई नवल कुमार, ईई मोहित डबराल सहित शिक्षा, सिंचाई, लघु सिंचाई व एनएच के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed