फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   DM strict delay in bridge construction.

पुल निर्माण में देरी पर डीएम सख्त

Thu, 05 Jan 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Thu, 05 Jan 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन

चंद्रापुरी में स्थायी पुल निर्माण में हो रही देरी पर जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता को नोटिस जारी किया है। इस संबंध में विभाग के सचिव अमित नेगी को भी पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन


लोनिवि के ऊखीमठ डिवीजन की ओर से पुल निर्माण में हो रही देरी पर डीएम रंजना ने बीते 24 दिसंबर को निरीक्षण के दौरान विभाग को एक सप्ताह में पुल बनाने को कहा था, लेकिन 13 दिन बाद भी विभाग ने काम शुरू नहीं किया। डीएम ने लोनिवि के सचिव अमित नेगी को पत्र भेजकर ईई व एई के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। इधर, दोनों अधिकारियों को नोटिस दिया गया है। ये दोनों अधिकारी 6 जनवरी को डीएम को स्पष्टीकरण देंगे।
विज्ञापन


बता दें कि  16/17 जून 2013 की आपदा में मंदाकिनी नदी पर चंद्रापुरी में झूला पुल बह गया था। लोनिवि के ऊखीमठ डिवीजन को पुल निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई। 270 लाख की लागत वाले पुल पर विभाग 210 लाख खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन कार्य 30 फीसदी भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं करना गंभीर लापरवाही है। लोनिवि के ऊखीमठ डिवीजन के ईई व एई को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इस संबंध में विभागीय सचिव को भी पत्र लिखा गया है।
- रंजना, डीएम रुद्रप्रयाग

पुल की लागत स्वीकृत धनराशि से कई अधिक जा रही है, जिससे रिवाइज इस्टीमेट भी शासन को भेजा गया है। नोटबंदी के कारण दो माह से दिक्कत हो रही है।
- मनोज दास, ईई लोनिवि ऊखीमठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed