फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   DM sir Will the hoardings be removed after the tree is dry?

डीएम साहब! क्या पेड़ सूखने के बाद हटवाएंगे होर्डिंग्स

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
DM sir Will the hoardings be removed after the tree is dry?
रुद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस परिसर में पेड़ में कील ठोंककर लगाया गया बोर्ड। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद जिला मुख्यालय में नैनीताल हाईवे किनारे और सरकारी कार्यालयों के आगे अभी तक होर्डिंग और स्टीकर नहीं हटाए गए हैं। हालांकि जिले के कुछ स्थानों से तो पेड़ों में से होर्डिंग, स्टीकर, तार आदि को हटवाया जा रहा है लेकिन जिला मुख्यालय में हाईकोर्ट के आदेश का प्रशासन पालन नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

हल्द्वानी निवासी एक सामाजिक कार्यकर्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर बताया था कि हरे-भरे पेड़ों पर लोग होर्डिंग और बोर्ड लगाकर व्यवसायिक प्रचार प्रसार कर रहे हैं। याचिका में कहा गया था कि पेड़ों पर कील ठोकने से पेड़ सूख जाते हैं। हाईकोर्ट ने आदेश दिए थे कि सभी डीएम पेड़ों से होर्डिंग, फ्लेक्सी हटवाना सुनिश्चित कराएं लेकिन रुद्रपुर शहर में अभी भी नैनीताल हाईवे, किच्छा रोड, काशीपुर बाईपास आदि जगहों पर पेड़ों पर व्यवसायिक होर्डिंग, फलेक्सी, बोर्ड, स्टीकर, कीलें, तार आदि बंधे हुए हैं।
विज्ञापन

कोट
कमिश्नर से आदेश प्राप्त हुआ है, दो महीने के भीतर पेड़ों से होर्डिंग्स, स्टीकर, तारों को हटवाना है। इसके लिए सभी विभागों को हमने नोटिस भेज दिया है। - डॉ. नीरज खैरवाल, डीएम।

रुद्रपुर एसएसपी कार्यालय के सामने पेड़ में लगे स्टीकर।

रुद्रपुर एसएसपी कार्यालय के सामने पेड़ में लगे स्टीकर।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed