{"_id":"586bd2bc4f1c1b943a158d40","slug":"dm-restrained-wages-holiday-cancellation","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने रोका कर्मचारियों का वेतन, छुट्टी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने रोका कर्मचारियों का वेतन, छुट्टी रद्द
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 03 Jan 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन कार्ड डिजिटलाइजेशन कार्य की धीमी गति पर जिलाधिकारी रंजना ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने पूर्ति विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन रोकते हुए कार्य पूरा नहीं होने तक छुट्टी भी रद्द कर दी है।
विज्ञापन
राशन कार्ड डिजिटलाइजेशन की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने पूर्ति विभाग के अधिकारियों से राशन कार्ड ऑनलाइन लिंक के बारे में जानकारी लीं। जिला पूर्ति अधिकारी किशोरी लाल ने बताया कि जिले में 59478 कार्ड धारक है, जिसमें 18 हजार राशन कार्ड को आधार से लिंक करना शेष रह गया है।
विज्ञापन
डीएम ने आधार कार्ड सीडिंग की धीमी प्रक्रिया पर रोष जताते हुए जिला पूर्ति अधिकारी व संबंधित टीम को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक विभाग, आधार कार्ड सीडिंग कार्य पूरा नहीं करता, सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को न तो वेतन मिलेगा और न छुट्टी। उन्होंने त्वरित गति से शेष कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ऊखीमठ ब्लाक के सभी राशन विक्रेताओं दो दिनों के भीतर अपने कार्ड धारकों की सूची पूर्ति निरीक्षक को उपलब्ध कराने को भी कहा है। उन्होेंने स्पष्ट किया कि अगर इस कार्य में ग्रेन डीलरों द्वारा विभाग का सहयोग नहीं किया गया तो, उनके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने लोगों से भी राशन कार्डों को आधार से लिंक करने की अपील की, जिससे आने वाले समय में उन्हें बिना किसी बाधा के सरकारी राशन मिल सके। बैठक में सीडीओ डीआर जोशी, एडीएम तीर्थपाल, डीएसओ किशोरी लाल, पूर्ति निरीक्षक पीबी सती समेत अन्य पूर्ति निरीक्षक मौजूद थे।