फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   District Planning commitee Member Nomination

जिला योजना समिति के 33 पदों के लिए 48 नामांकन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
District Planning commitee Member Nomination
रुद्रपुर जिला पंचायत सभागार में मौजूद निर्विरोध निर्वाचित सदस्य। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिला योजना समिति के 33 पदों के लिए कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत जिला पंचायत और निकायों से 48 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया जबकि 70 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे थे। इसमें जिला पंचायत के 16 पदों पर 16 नामांकन होने से प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। इसके अलावा बाजपुर, गदरपुर और खटीमा निकाय से एक-एक नामांकन होने पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन होगा। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 11 बजे से कलक्ट्रेट स्थित जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट में निर्वाचन अधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल और सहायक निर्वाचन अधिकारी एनएस नबियाल की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। जिला पंचायत के 16 प्रत्याशी एक साथ नामांकन करने कलक्ट्रेट पहुंचे। जिला पंचायत से 16 और नगर निकायों से 14 सदस्य चुने जाने हैं।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी एनएस नबियाल ने बताया कि नगर निगम काशीपुर और रुद्रपुर से चार-चार, नगर पालिका जसपुर, बाजपुर, किच्छा, खटीमा, सितारगंज और गदरपुर से एक-एक सदस्य निर्वाचित होने हैं। जिला पंचायत से भी 16 सदस्यों का निर्वाचन होना है। 16 मार्च को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। उन्होंने बताया कि मतदान की तारीख में बदलाव किया गया है। अब 18 मार्च की बजाय 24 मार्च को निर्धारित मतदान स्थलों में मतदान सुुबह आठ बजे से शाम तीन बजे तक होगा। साढ़े तीन बजे से मतगणना होगी। बताया कि जिला पंचायत की 16 सीटों के लिए 16 नामांकन होने से बाजपुर, गदरपुर और खटीमा से प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। इधर, जिला पंचायत के सभी 16 प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन पर जिला पंचायत कार्यालय में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
जसपुर निकाय - सुभाष शर्मा व मोहम्मद यामीन।
नगर निगम काशीपुर - मोहम्मद रिजवान, गौरव शर्मा, दीपक कांडपाल, मनोज कुमार जग्गा, संदीप सिंह, बीना नेगी, कुलवंत सिंह, अनिल कुमार, मोहम्मद नजमी अंसारी, मंजू देवी व ऐलम सिंह।

बाजपुर निकाय - सादक हुसैन।
गदरपुर निकाय - अमरजीत सिंह।
नगर निगम रुद्रपुर - गोविंद मंडल, शिव कुमार गंगवार, प्रमोद कुमार शर्मा, सुशील चौहान, मोहन लाल खेड़ा, सुरेश चंद्र, निमित कुमार शर्मा व पूजा।
किच्छा - हसीब अहमद, संजीब कुमार, संदीप अरोरा, शोभित शर्मा, तौसीफ अहमद अंसारी व फिरासत खां।
सितारगंज - प्रमोद सिंह रावत व विक्रम सिंह।
खटीमा - महेश सिंह राणा।
जिला पंचायत - सतीश कुमार, अफरोज जहां, विपिन कुमार, हरदेव सिंह, अजीतपाल सिंह, हरजसपाल सिंह, त्रिनाथ विश्वास, कमला देवी, अमिता विश्वास, कुलदीप कौर, हरविंदर कौर, अनिमा, उदय सिंह, असना बेगम, चंद्रशेखर मुडेला व अमरशंकर यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed