फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Distribute smartphones to animal friends and tablets to women

Rudraprayag News: पशु सखियों को स्मार्टफोन और महिलाओं को बांटे टेबलेट

Mon, 23 Mar 2026 06:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 23 Mar 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Distribute smartphones to animal friends and tablets to women
अगस्त्यमुनि। क्रीड़ा भवन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से जुड़े 58 लाभार्थियों को सहायता सामग्री और चेक वितरित किए गए। प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने महिला सशक्तीकरण के तहत महिलाओं को टैबलेट और 15 पशु सखियों को स्मार्ट फोन प्रदान किए। ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (रीप) के अंतर्गत स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए शिव शक्ति सीएलएफ महड को होम स्टे संचालन के लिए 6 लाख रुपये की धनराशि दी गई। वहीं जवाड़ी, जखोली और स्युर के सीएलएफ को कलेक्शन सेंटर स्थापित करने के लिए 4.80-4.80 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई गई। समाज कल्याण विभाग की ओर से 15 दिव्यांगजनों को बैशाखी व श्रवण यंत्र दिए गए, जबकि अनुसूचित जाति की एक बालिका को विवाह सहायता के रूप में 50 हजार रुपये का चेक सौंपा गया। इस दौरान विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 48 कार्मिकों और एसआईआर मैपिंग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 बीएलओ को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed