{"_id":"677c0ef9cb76f32436042b67","slug":"discussion-on-girl-education-and-health-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-587793-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: बालिका शिक्षा व स्वास्थ्य पर की गई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: बालिका शिक्षा व स्वास्थ्य पर की गई चर्चा
Mon, 06 Jan 2025 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 06 Jan 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग का सात दिवसीय एनएसएस शिविर का संचालन सरस्वती शिशु मंदिर पुनाड़ में हो रहा है। शिविर के छठवें दिन स्वयं सेवियों ने विद्यालय परिसर के चारों तरफ सफाई अभियान चलाया। साथ ही बौद्धिक शिविर में बालिका शिक्षा व स्वास्थ्य पर चर्चा की गई। स्वयं सेवियों का कहना था कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की बहुत जरूरत है। इधर, कार्यक्रम प्रभारी एसएस पंवार ने बताया कि मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शिविर का समापन होगा। उधर, तुंगनाथ घाटी के राजकीय इंटर कॉलेज मनसूना के सात दिवसीय शिविर में स्वयं-सेवी जनजागरूकता कार्यक्रमों का संचालन कर रहे हैं। इधर, मुख्य शिक्षाधिकारी प्रमेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सभी शिविरों का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन