{"_id":"6ad0caabbf965dd05f06ca9f","slug":"directives-to-prohibit-the-use-of-sick-horses-and-mules-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-121601-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: बीमार घोड़े-खच्चरों के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: बीमार घोड़े-खच्चरों के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश
Thu, 15 Oct 2026 06:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 15 Oct 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने ली बैठक, कहा- क्षमता के अनुरूप ही यात्रियों को ले जाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन में पशु कल्याण संबंधी नियमों का पालन कराने के लिए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को पीपल फॉर एनिमल्स की ट्रस्टी गौरी मौलेखी के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने बीमार पशुओं का संचालन रोकने और निर्धारित क्षमता के अनुरूप ही यात्रियों को ले जाने के निर्देश दिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो कार्रवाई होगी।
जिलाधिकारी ने घोड़े-खच्चरों की नियमित स्वास्थ्य जांच, गर्म पानी की उपलब्धता और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की निगरानी करने के लिए कहा। पशु क्रूरता के मामले सामने आने पर प्राथमिकी दर्ज कर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने यात्रा संबंधी एसओपी और पशु कल्याण संबंधी दिशा-निर्देशों का ऑनलाइन प्रचार करने, होटल, गेस्ट हाउस, पार्किंग स्थलों और अन्य प्रमुख स्थानों पर एडवाइजरी व सूचना पट लगाने को कहा। बैठक में पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।