फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Diet has been involved in the necessary amenities

डायट में नहीं जुट पाई हैं जरूरी सुविधाएं

Thu, 18 Feb 2016 10:19 PM IST
रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग Updated Thu, 18 Feb 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
वर्ष 2006 में खुले डायट को वर्ष 2014 में पूर्ण मान्यता मिल चुकी है। शासन ने पद तो सृजित किए, लेकिन उन पर तैनाती नहीं हो पाई है। संस्थान में वरिष्ठ प्रवक्ता के छह पद रिक्त हैं। प्रवक्ताओं के भी 17 पदों के सापेक्ष सिर्फ 7 ही कार्यरत हैं। कार्यानुभव शिक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष, तकनीकी सहायक के पदों पर तैनाती नहीं हो पाई है। लेखाकार, आशुलिपिक व प्रयोगशाला सहायक के पद भी खाली  हैं।
विज्ञापन


जबकि संस्थान में पूरे शिक्षण सत्र में बेसिक से लेकर माध्यमिक स्तर के शिक्षक-शिक्षिकाओं का 7 से 10 दिवसीय प्रशिक्षण होते रहते हैं। ऐसे में यहां तैनात अधिकारियों व प्रवक्ता को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ शासन की ओर से कक्षा 4, 7 और 9 के लिए गढ़वाली में पाठ्यक्रम तैयार करने का जिम्मा भी इस डायट को सौंपा गया है।
विज्ञापन



डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता व प्रवक्ता के कई पद रिक्त होने से प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संचालन में दिक्कतें हो रही हैं। पत्राचार के माध्यम से निदेशालय व शासन को लगातार अवगत कराने पर भी इस संबंध में कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। - सुधीर सिंह असवाल प्राचार्य डायट, रतूड़ा (रुद्रप्रयाग)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed