फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Did not improve the footpaths to promote air service

हवाई सेवा को बढ़ावा देने के लिए पैदल मार्गों की नहीं ली सुध

Mon, 14 Sep 2020 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Did not improve the footpaths to promote air service
बाबा केदारनाथ की पैदल यात्रा को सुलभ व सरल बनाने के लिए स्वीकृत रामबाड़ा-केदारनाथ रोपवे का निर्माण डेढ़ दशक बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। जबकि केदारनाथ आपदा के बाद से तीन बार के सर्वेक्षण भी हो चुका है। ऐसे में बाबा केदार के भक्त केदरनाथ धाम तक पहुंचने के लिए गौरीकुंड से 17 किमी की पैदल दूरी नाप रहे हैं।
विज्ञापन

16/17 जून 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ तक पहुंच को आसान करने की मांग होती आ रही है, लेकिन प्रदेश सरकारों ने हवाई सेवा को बढ़ावा देने के अलावा पैदल मार्ग की सुध नहीं ली है। यात्रा को सुलभ व सरल बनाने को लेकर आश्वासन ही मिले हैं। वर्ष 2005 में उत्तराखंड सरकार द्वारा रामबाड़ा-केदारनाथ 3.5 किमी लंबा रोपवे स्वीकृत किया गया था। वर्ष 2009 में निविदाएं आमंत्रित की गई थी, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ पाया। 2018 में पुन: कंपनी से रोपवे के लिए सर्वे कराया, लेकिन अभी तक सर्वे रिपोर्ट भी जारी नहीं हो पाई है। तीर्थ पुरोहित विनोद शुक्ला, दिनेश बगवाड़ी, एपी वाजपेयी ने पैदल मार्ग के विस्तार के साथ रोपेव निर्माण की मांग की है। जिला पर्यटन एवं साहसिक खेल अधिकारी सुशील नौटियाल ने कहा कि रामबाड़ा-केदारनाथ रोपवे निर्माण के लिए बीते वर्ष शासन द्वारा यूडेक से सर्वेक्षण कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट अभी जारी नहीं हुई है। इस संबंध में जो भी दिशा-निर्देश शासन-प्रशासन से मिलेंगे, उसी के आधार पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed