फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Devra Yatra of Mother Chamunda Devi begins

Rudraprayag News: मां चामुंडा देवी की देवरा यात्रा शुरू

Wed, 31 Dec 2025 05:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 31 Dec 2025 05:37 PM IST
विज्ञापन
Devra Yatra of Mother Chamunda Devi begins
गुप्तकाशी। कालीमठ घाटी के सीमांत गांव चौमासी, जाल तल्ला, जाल मल्ला, चिलौण्ड एवं खोन्नू पंचगाई क्षेत्र की अराध्य देवी मां चामुंडा देवी अपने दूसरे चरण की देवरा यात्रा पर हैं। बुधवार को मां भगवती चामुंडा देवी ने देवली गांव का भ्रमण कर रात्रि प्रवास के लिए पंचवक्र महादेव मंदिर भणिग्राम पहुंची। यात्रा का आयोजन 15 वर्षों के बाद हो रहा है। 14 जनवरी मकर संक्रांति को हरिद्वार में स्नान करने के बाद यात्रा वापसी होगी और फिर देवप्रयाग संगम में स्नान होगा। उसके बाद जाल तल्ला स्थित चामुंडा माता मंदिर में डोली विराजमान होगी। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह तिंदोरी, सचिव कीरत सिंह राणा, कोषाध्यक्ष योगंबर सिंह रावत, संरक्षक कृपाल सिंह राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


सल्या गांव में हुआ चक्रव्यूह का मंचन

गुप्तकाशी। केदारघाटी के सल्या गांव में पांडव नृत्य के तहत चक्रव्यूह का मंचन किया गया। बीते 3 दिसंबर से शुरू हुए पांडव नृत्य में बुधवार को पांडवों ने पांडव शैली के गायन और ढोल-दमाऊं की थाप पर नृत्य किया। इस अवसर पर चक्रव्यूह का मंचन भी किया गया। चक्रव्यूह मंचन में वीर अभिमन्यु को कौरवों की ओर से छल से मारने का मंचन देखकर भक्तों की आंखें भर आईं। चक्रव्यूह मंचन देखने के लिए खैड़ा, तुलंगा, ल्वाणी, ल्वारा, देवांगण, अंद्रवाड़ी, देवली भणिग्राम समेत केदारघाटी के गांवों से सैकड़ों भक्त पहुंचे। पांडव नृत्य समिति के अध्यक्ष आलम सिंह रावत ने बताया कि 3 जनवरी को हाथी कौथिग के साथ पांडव नृत्य का समापन होगा। इस मौके पर पांडव समिति के उपाध्यक्ष सुरेंद्र रावत, कोषाध्यक्ष शिव सिंह रावत, सचिव मंगल सिंह और देवेंद्र रावत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed