{"_id":"6ae73a7343932a5a670f91a3","slug":"devotees-continue-to-arrive-for-a-glimpse-of-baba-kedar-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-121925-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: बाबा केदार के दर्शनों के लिए लगातार पहुंच रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: बाबा केदार के दर्शनों के लिए लगातार पहुंच रहे श्रद्धालु
Sun, 01 Nov 2026 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 01 Nov 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में हालिया बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है। धाम में बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियों के बीच श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर रहे हैं। वहीं बढ़ती ठंड के बावजूद यात्रियों में दर्शन को लेकर उत्साह बना है। सुबह से ही पैदल मार्ग, घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी और हेलिकॉप्टर से श्रद्धालुओं का धाम पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस वर्ष यात्रा में अब तक 18,74,100 श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। संवाद