{"_id":"68f8d2a2f9c12daa4c0a52d0","slug":"devotees-are-also-witnessing-the-natural-beauty-along-with-kedarnath-baba-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1006-115419-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: केदार बाबा के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार भी कर रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: केदार बाबा के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार भी कर रहे श्रद्धालु
Wed, 22 Oct 2025 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 22 Oct 2025 06:18 PM IST
विज्ञापन
फोटो
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर के दर्शनों के लिए आ रहे तीर्थयात्री यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर भी गदगद हो रहे हैं। श्रद्धालु आस्था पथ पर जगह-जगह कुछ देर रुककर यहां के सौंदर्य को निहार रहे हैं।
अगस्त्यमुनि के विजयनगर में श्रद्धालु मंदाकिनी और चौखंबा पर्वत को देख अभिभूत हो रहे हैं। दिल्ली के श्रद्धालु पंकज शर्मा का कहना है कि वे परिवार सहित 19 अक्तूबर को केदारनाथ की यात्रा पर आए थे। उन्होंने गौरीकुंड से केदारनाथ की पैदल यात्रा की। विजयनगर, गुप्तकाशी, सोनप्रयाग में कुछ देर रुककर प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ भी उठाया। गुजरात के दीनू भाई ने कहा कि वे पहली बार परिवार को साथ लेकर केदारनाथ की यात्रा पर आए हैं। केदार बाबा के दर्शनों के साथ ही हिमालय पर्वत के भी दर्शन कर मन को सुकून मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यहां का प्राकृतिक सौंदर्य अभिभूत करने वाला है। संवाद