फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Devasthanam board disbanded before the start of Chardham Yatra

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले भंग हो देवस्थानम बोर्ड : तीर्थपुरोहित

Mon, 15 Mar 2021 10:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Devasthanam board disbanded before the start of Chardham Yatra
चारधाम तीर्थपुरोहित समाज ने प्रदेश सरकार से देवस्थानम बोर्ड को चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले भंग करने की मांग की है। जल्द ही तीर्थपुरोहितों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री तीरथ रावत से भेंट करेगा।
विज्ञापन

केदारसभा अध्यक्ष विनोद शुक्ला, महामंत्री कुबेरनाथ पोस्ती, आचार्य संतोष त्रिवेदी, किशन बगवाड़ी आदि का कहना है कि श्रीबदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमनोत्री के तीर्थपुरोहित देवस्थानम बोर्ड के गठन का पहले से ही विरोध करते आ रहे हैं। बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हटधर्मिता के तहत बोर्ड का गठन करते हुए धामों की यात्रा की सदियों पुरानी परंपरा को ध्वस्त किया है। कहा कि भाजपा सरकार द्वारा नेतृत्व परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार की बात कही है, जिसका वे स्वागत करते हैं। चारधाम तीर्थपुरोहित समाज के अध्यक्ष कृष्णकांत कोठियाल, उपाध्यक्ष विनोद शुक्ला, महामंत्री हरीश डिमरी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण जुगराण, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, अशोक सेमवाल, यमनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जगमोहन उनियाल समेत अन्य तीर्थपुरोहितों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द देहरादून जाकर मुख्यमंत्री से भेंट करेंगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed