फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Details of basic literacy and numeracy

Rudraprayag News: बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान की बताई बारीकी

Wed, 23 Nov 2022 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Details of basic literacy and numeracy
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बीआरसी सभागार में ब्लॉक के 107 प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों का छह दिवसीय प्रशिक्षण दो चरणों में पूरा हुआ। शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता, संख्या ज्ञान और स्कूल सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री पोषण उत्तराखंड के संयुक्त निदेशक पदमेंद्र बिष्ट और मुख्य शिक्षाधिकारी/जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा के प्राचार्य विनोद सेमल्टी ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के तहत बुनियादी शिक्षा सहित अन्य विषयों से रूबरू कराना है। खंड शिक्षाधिकारी यशवीर सिंह रावत ने कहा कि आईएफएलएन का यह प्रशिक्षण निपुण भारत के तहत सभी शिक्षकों को दिया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता डा. विनोद कुमार यादव व विजय कुमार चौधरी ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य स्कूली बच्चों में भाषा व अंकों के प्रति समझ पैदा कर रुचि बढ़ानी है। इस मौके पर नोडल अधिकारी/प्रधानाचार्य विश्वनाथ बेंजवाल, प्रशिक्षक बीबी सेमवाल, संजय बंसल, देवानंद गैैरोला, रणवीर सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह बजवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed