फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Departments not completing work on time will be cut in budget: Rawat

समय पर कार्य पूरा न करने वाले विभागों के बजट में होगी कटौती: रावत

Mon, 14 Dec 2020 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Departments not completing work on time will be cut in budget: Rawat
रुद्रप्रयाग जिला सभागार में बोर्ड परीक्षा मेरिट सूची में शामिल मेधावी छात्रा को सम्मानित करते ह - फोटो : RUDRAPRYAG
जिला प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो विभाग समय पर कार्य पूरे नहीं कर पाते हैं, उनके बजट में कटौती की जाएगी। उन्होंने कृषि, उद्यान, पशुपालन, लघु उद्योग, डेयरी विभागों में रोजगारपरक योजनाओं को बढ़ावा देने की बात कही। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मेरिट सूची में शामिल 20 छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला सभागार में उच्च शिक्षा, सहकारिता, प्रोटोकॉल एवं दुग्ध विकास मंत्री डा. रावत ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मेरिट सूची में शामिल 20 छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने मेधावियों को प्रशस्ति पत्र, किताब व प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस दौरान बैठक में उन्होंने अधिकारियों को योजना बनाने के निर्देश दिए, जिसमें मनरेगा में सभी श्रमिक तय कार्य दिवस पूरा कर सके। उन्होंने मनरेगा में 90 दिन का कार्य पूरा करने वाले श्रमिकों को श्रम विभाग में पंजीकरण करने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता रखने पर भी जोर दिया। बैठक में जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा ऊखीमठ में उद्यान नर्सरी को हॉर्टी टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही यहां चार होम स्टे का निर्माण भी होगा। बैठक में जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह, विधायक भरत सिंह चौधरी समेत समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

सरकार के लिए कृषि प्राथमिक व किसान का हित सर्वोपरी: धन सिंह
रुद्रप्रयाग। उच्च शिक्षा व सहकारिता राज्य मंत्री व प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार के लिए कृषि प्राथमिक व किसान का हित सर्वोपरी है। उन्होंने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा कि बिल पर किसानों की सभी शंकाओं को दूर करने के लिए सरकार ने अपने दरवाजे खुले हुए है। पत्रकार वार्ता में राज्यमंत्री डा. रावत ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानून पूरी तरह से किसानों के हित में है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विधायक भरत सिंह चौधरी, दिनेश उनियाल, महामंत्री अनूप सेमवाल, महावीर पंवार, चंडी प्रसाद भट्ट, सुरेंद्र रावत, विकास डिमरी समेत अन्य मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed