फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Demand to remove discrepancies in license fee

Rudraprayag News: लाइसेंस शुल्क की विसंगतियां दूर करने की मांग

Wed, 28 Feb 2024 08:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 28 Feb 2024 08:06 PM IST
विज्ञापन
Demand to remove discrepancies in license fee
अगस्त्यमुनि। नगर पंचायत क्षेत्र में दुकानदारों के लाइसेंस शुल्क में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर नगर व्यापार मंडल ने एसडीएम से भेंट की और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को व्यापार संघ प्रदेश मंत्री मोहन रौतेला और नगर व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक/उपजिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल से भेंट की। उन्होंने बताया कि पर्वतीय क्षेत्र में सीमित व्यापारियों की दुकानें हैं, जिनकी लाइसेंस की प्रक्रिया में संशोधन की लंबे समय से मांग हो रही है। कहा कि इन दुकानों की लाइसेंस की प्रक्रिया में विसंगतियां हैं, जिस कारण कई छोटे व्यवसायी परेशान हो जाते हैं। उन्होंने लाइसेंस प्रक्रिया में संशोधन की मांग की। इस पर एसडीएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि निकाय चुनावों के बाद बोर्ड बैठक में ही लाइसेंस प्रक्रिया में संशोधन पारित किया जा सकता है। इस मौके पर व्यापार संघ के तेजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, संदीप सिंह नेगी आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed