फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Demand to issue certificates to OBC voters registered in the list

Rudraprayag News: सूची में दर्ज ओबीसी मतदाताओं को प्रमाणपत्र जारी करने की मांग

Tue, 17 Jun 2025 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 17 Jun 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
Demand to issue certificates to OBC voters registered in the list
जखोली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अनंतिम आरक्षण सूची में जिला पंचायत वार्ड बजीरा को ओबीसी महिला के लिए आरक्षित करने पर निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य व रुद्रप्रयाग विस के विधायक प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह भंडारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री, जिला निवार्चन अधिकारी/जिलाधिकारी के अलावा पिछड़ी जाति आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा। कहा कि सूची में दर्ज ओबीसी मतदाताओं के ओबीसी प्रमाणपत्र ही नहीं हैं। उन्होंने जल्द ओबीसी मतदाताओं को प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा नेता भूपेंद्र भंडारी ने कहा कि रुद्रप्रयाग जिले में जिला पंचायत के 18 सीटों पर बजीरा सीट को ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया किया गया है। सीट निर्धारण के लिए वर्ष 2011 की जनगणना के साथ सेवानिवृत्त न्यायाधीश बीएस वर्मा एकल समिति की रिपोर्ट को आधार बनाया गया है। कहा कि इस वार्ड में वर्तमान में ओबीसी आबादी 2102 है। वहीं, जिला पंचायत त्रिजुगीनारायण वार्ड में 734 और सिल्लाबमण वार्ड में 896 ओबीसी आबादी निवास कर रही है। मगर इन्हें ओबीसी प्रमाणपत्र ही जारी नहीं किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed