{"_id":"6ab3b711cd4a4f4bfb08be0d","slug":"demand-to-cut-down-trees-interfering-with-power-lines-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-121124-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: बिजली लाइन में आने वाले पेड़ काटने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: बिजली लाइन में आने वाले पेड़ काटने की मांग
Wed, 23 Sep 2026 04:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 23 Sep 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
जखोली। विद्युत सब स्टेशन जखोली से जाने वाली बिजली लाइन जंगलों से होते हुए लस्या, सिल्गढ, बांगर तीन पट्टियों में पहुंचती है। इससे करीब 70 से अधिक ग्राम पंचायतों में विद्युत आपूर्ति होती है। जनप्रतिनिधियों ने बिजली लाइन में आने वाले पेड़ों को काटने और बंच केबल बिछाने की मांग की।
ग्राम प्रधान कोठियाड़ा पवन सिंह, पूर्व प्रधान मयाली हरीश पुंडीर, ग्राम प्रधान खलियाण लक्ष्मी देवी, प्रधान लिस्वालटा प्रविंदा देवी ने बताया कि पूर्व में मयाली फीडर अलग व बांगर तथा सिलगढ फीडर अलग-अलग थे। अब इन फीडरों को एक साथ मिला दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब किसी भी एक गांव में बिजली लाइन में कोई समस्या आती है तो करीब 50 ग्राम पंचायतों की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। इसका कारण जखोली सब स्टेशन से जाने बाली लाइनें पेड़ों से होकर जा रही है। उन्होंने इन पेड़ों को काटने की मांग की। संवाद