फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Demand for registration of horses and mules of cattle keepers of Tallanagpur

Rudraprayag News: तल्लानागपुर के पशुपालकों के घोड़ा-खच्चरों के पंजीकरण की मांग

Mon, 31 Mar 2025 05:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 31 Mar 2025 05:22 PM IST
विज्ञापन
Demand for registration of horses and mules of cattle keepers of Tallanagpur
रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता संपन्न सिंह नेगी ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण की मांग की। उन्होंने आगामी केदारनाथ यात्रा में तल्लानागपुर के पशुपालकों के घोड़ा-खच्चर को पंजीकरण में शामिल करने, रुद्रप्रयाग-सतेराखाल-चोपता-पोखरी मार्ग के संवेदनशील स्थानों पर स्कपर लगाने की मांग उठाई। कहा कि तल्लानागपुर क्षेत्र के कई गांवों में पेयजल संकट गहरा रहा है। यहां जलसंस्थान की ओर से दो-तीन टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है जो नाकाफी है। मौसम की बेरुखी से प्राकृतिक जलस्रोतों पर पानी कम हो रहा है जिससे गांवों में जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकरों की संख्या बढ़ाने और चोपता में आधार कार्ड बनाने व संशोधन के लिए शिविर संचालन करने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed