{"_id":"5f4fed448ebc3e54706c0ec1","slug":"demand-for-quarantine-rudrapur-news-hld3955571118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे जिलों के परीक्षार्थियों को परीक्षा से पहले क्वारंटीन कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे जिलों के परीक्षार्थियों को परीक्षा से पहले क्वारंटीन कराने की मांग
विज्ञापन
रुद्रपुर पीजी कॉलेज में प्राचार्य को ज्ञापन देते छात्र।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एबीवीपी नगर और कॉलेज इकाई रुद्रपुर ने बुधवार को पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केके पांडेय को ज्ञापन सौंपते हुए दूसरे जिलों और राज्यों के परीक्षार्थियों को परीक्षा से पहले क्वारंटीन करवाने की मांग की। उन्होंने प्राचार्य से परीक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर वार्ता भी की। कॉलेज में स्वचालित सैनिटाइजर मशीन लगाने की मांग ओर पूरे कॉलेज को सैनिटाइज करने की मांग की। वहां पर राहुल गुप्ता , चंदन भट्ट, सौरभ राठौर, अनुज त्रिवेदी आदि थे।
इधर, सितारगंज में बुधवार को छात्र संघ के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने राजकीय महाविद्यालय परिसर में धरना देकर प्राचार्य डॉ. सुभाष वर्मा के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा। कहा कि कॉलेज में पहले दो महीने तक कक्षाएं संचालित हों और इसके बाद परीक्षा करवाई जाएं। वहां पंकज सिंह बोरा, विकास यादव, मंजीत कुमार, अक्षय विश्वास, कनिष्क राव, हीरा लाल, राजू कुमार, दिनेश कुमार, किशन धामी आदि थे।
पंत विवि शिक्षक संघ ने कुलपति को दिया ज्ञापन
पंतनगर। परीक्षा और ऑनलाइन कक्षा एक स्थान पर न कराने की मांग को लेकर पंत विवि शिक्षक संघ ने बुधवार को कुलपति को ज्ञापन दिया। कहा कि कोरोनाकाल में सामाजिक दूरी के साथ ऑनलाइन शिक्षा की बात कही गयी है। विवि प्रशासन इसका पूर्णतया पालन कर रहा है, लेकिन विवि ऑनलाइन परीक्षा को एक जगह से ही संचालित कर रहा है। यह भारत और राज्य सरकार के निर्देशों के विपरीत है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि विवि प्रशासन एक जगह से परीक्षा अथवा ऑनलाइन कक्षा के लिए शिक्षकों को बाध्य न करें। संवाद
विज्ञापन
निजी स्कूलों को ब्याज मुक्त ऋण देने की मांग
्गदरपुर। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से निजी स्कूलों को एक वर्ष के लिए ब्याज मुक्त ऋण देने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे लॉकडाउन के दौरान निजी स्कूलों को हुए नुकसान की भरपाई हो जाएगी और अभिभावकों पर फीस देने का दबाव भी नहीं डाला जाएगा।
बुधवार को कार्यकर्ताओं ने उप शिक्षा अधिकारी रवि मेहता की गैरमौजूदगी में कार्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगदीश चंद्र को ज्ञापन सौंपा। कहा कि निजी स्कूल बंद होने से शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों की जीविका चलाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। अधिकतर शिक्षक सिर्फ अध्यापन कार्यों पर ही निर्भर हैं जिस कारण मजबूरन स्कूल प्रशासन अभिभावकों को फीस जमा करने को कह रहे हैं।
वहां मोहनीश कुमार, आलम, सिद्धार्थ भुसरी, शिवम बेहड़, सिद्धार्थ सुखीजा, शिवम पपनेजा, शाकिर अली, विशाल मक्कड़, शिवम पपनेजा, जाहिद हुसैन साहिल गुंबर थे।
फीस माफ करने की मांग
खटीमा। कोरोना के दौरान बंद शिक्षण संस्थाओं की फीस माफ करने की मांग को लेकर एकता युवा संगठन ने विधायक पुष्कर सिंह धामी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा कि बच्चे जिन शिक्षण संस्थाओं में पढ़ रहे हैं वे शिक्षण संस्थाएं पांच माह से बंद है।
शिक्षण संस्थाओं की ओर से अभिभावकों पर स्कूल फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। फीस जमा न करने पर ऑनलाइन पढ़ाई बंद करने की चेतावनी दी जा रही है। कार्यकर्ताओं ने विधायक से मुख्यमंत्री के समक्ष समस्या को रखकर फीस माफ कराने की मांग की। वहां जीशान अहमद उवैशी, सोहेल अंसारी, सोनू अवस्थी, इजहारूल हसन, सद्दाम रजा, मोहम्मद अदनाम, मोहम्मद शहाबुद्दीन, शाह अब्दुल आदि थे। संवाद