{"_id":"57335dc04f1c1ba130919a65","slug":"decoration-in-tungnath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ कुंतल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया तुंगनाथ मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ कुंतल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया तुंगनाथ मंदिर
ब्यूरो/ अमर उजाला, तुंगनाथ ( रुद्रप्रयाग)
Updated Wed, 11 May 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
कपाट खुलने के मौके पर तृतीय केदार तुंगनाथ धाम को 8 कुंतल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ का धाम रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था। गेंदा, चंपा सहित कई प्रकार आठ कुंतल से अधिक फूलों से मंदिर की शोभा देखते ही बन रही थी। देहरादून निवासी जगदीश असवाल, अनूप रावत, जयदीप नेगी, सुरेंद्र असवाल, प्रदीप गुसाईं, राजीव चौहान व धीर सिंह नेगी के प्रयास से मंदिर को सजाने का काम किया गया।
विज्ञापन
आपदा के बाद यह पहला मौका है जब धाम को इस तरह सजाया गया। इधर, मठापति राम प्रसाद मैठाणी ने बताया कि धाम में जरूरी व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन व पुलिस से भी आग्रह किया गया है। मंदिर के प्रबंधक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि शाम पांच बजे तक धाम में 15 सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए थे।
विज्ञापन
एसपी ने किए दर्शन
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलने पर पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण कर मौजूद पदाधिकारियों व मठापति को सुरक्षा व्यवस्था के लिए जरूरी इंतजाम का आश्वासन दिया। एसपी ने भगवान के दर्शन किए। इस दौरान वे चंद्रशीला भी गए।
विज्ञापन