फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Dazimanda - paurikhala road parked

दैजीमांडा-पौड़ीखाल सड़क निर्माण की कवायद शुरू

Fri, 29 Jan 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Fri, 29 Jan 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
रामपुर के ग्रामीणों की आपत्ति का निस्तारण कर लोनिवि ने दैजीमांडा-पौड़ीखाल सड़क निर्माण की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 इस मार्ग के बनने से बच्छणस्यूं पट्टी के कई गांवों को लाभ मिलेगा।

अभी यहां ग्रामीणों को खांकरा से दो से पांच किमी की खड़ी चढ़ाई तय कर अपने घरों को पहुंचना होता है। 


वर्षों से खांकरा-खेड़ाखाल पैदल मार्ग से लगे गांवों के लोग सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। दो वर्ष पहले दैजीमांडा-पौड़ीखाल पांच किमी मार्ग की स्वीकृति मिली।

लोनिवि प्रांतीय खंड   के एलाइनमेंट को लेकर रामपुर के ग्रामीणों ने आपत्ति के कारण निर्माण शुरू नहीं हो पाया था। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क को गांव के ऊपर से ले जाने से पेयजल स्रोत सहित अन्य संसाधन प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


इधर, मामले में बृहस्पतिवार को अगस्त्यमुनि के ब्लाक प्रमुख जगमोहन सिंह रौथाण की अध्यक्षता में ग्रामीणों और विभाग के बीच हुई वार्ता में मार्ग का एलाइनमेंट बदलने और सड़क को गांव से जोड़कर निर्माण पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रमुख ने कहा कि सड़क  निर्माण में गांव के जरूरी संसाधनों को क्षति न पहुंचे इसका विभाग विशेष ध्यान रखें। इधर, कार्यदायी संस्था ने मार्ग के शुरूआती 6 सौ मीटर कटिंग के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं।

शेष 4.400 किमी सड़क का सर्वे कर जल्द डीपीआर शासन को भेजी जाएगी। इस मार्ग से रामपुर, मरगांव, कलेथ, पणधारा, पौड़ीखाल सहित 10 से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा।


कोट-
मार्ग का एलाइनमेंट बदलकर कर सड़क को रामपुर गांव से होकर आगे बढ़ाया जाएगा। प्रमुख अगस्त्यमुनि के सहयोग से ग्रामीणों के साथ सकारात्मक वार्ता हई है। शुरू के छह सौ मीटर कटिंग का फरवरी पहले सप्ताह से शुरू कर दिया जाएगा।- इंद्रजीत बोस, ईई, लोनिवि प्रांतीय खंड रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed