{"_id":"5867d8b04f1c1b425ceed2e0","slug":"daughters-studying-way-easy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों की पढ़ाई की राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों की पढ़ाई की राह होगी आसान
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sat, 31 Dec 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गौंडार सहित रांसी, उनियाणा आदि गांवों की बेटियों की पढ़ाई की राह अब आसान होगी। हाईस्कूल के बाद यहां बेटियों को अपनी पढ़ाई छोड़नी पढ़ती थी, लेकिन अब इनकी शिक्षा अधूरी नहीं रहेगी।
राजकीय हाईस्कूल रांसी का इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकरण हो गया है। यहां शिक्षण सत्र 2016-17 के तहत 11वीं कक्षा में प्रवेश शुरू हो जाएंगे। शासन की ओर से यहां पदों के सृजन के साथ तैनाती के भी निर्देश जारी हो गए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नवंबर 2015 में मद्महेश्वर मेला में हाईस्कूल रांसी के उच्चीकरण की घोषणा थी।
रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ तहसील क्षेत्र की मद्महेश्वर घाटी के गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा अर्जित करने के लिए इन गांवों के बच्चों को आज भी 12 से 18 किमी एक तरफा दूरी तय करनी पड़ रही है। विज्ञान वर्ग की पढ़ाई के लिए बच्चे जीआईसी ऊखीमठ पहुंचते हैं, जिस कारण अभिभावकों को अपने बच्चों के लिए किराये पर कमरे लेने होते हैं। इन हालात में अधिकांश घरों की बेटियां 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ देती हैं।
विज्ञापन
आंकड़ों पर गौर करें तो बीते 5 वर्षों में इन गांवों की 30 से अधिक बेटियां 10वीं के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ चुकी हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आगे की पढ़ाई जारी रख बेटियां अपना भविष्य संवार सकेंगी।
फिलहाल, हाईस्कूल रांसी को इंटरमीडिएट का दर्जा मिलने से गांव की बेटियां खुश हैं। गौंडार के ग्राम प्रधान सुमन देवी, वीर सिंह, कहते हैं, अब बेटी के सपनों को उड़ान मिल सकेगी। ग्रामीण दिनेश सिंह, त्रिलोक सिंह आदि का कहना है कि गांव की बेटियों की पढ़ाई की राह आसान हो गई है।
हाईस्कूल रांसी का इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकरण हो गया है। शासन से पदों के सृजन सहित तैनाती का शासनादेश प्राप्त हो चुका है। आगामी शिक्षण सत्र से यहां कक्षा 11वीं की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
--- सुभाष चंद्र भट्ट, मुख्य शिक्षाधिकारी रुद्रप्रयाग