फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Dari Devi Doli reached Omkareshwar temple

ओंकारेश्वर मंदिर पहुंची धारी देवी की डोली

Tue, 09 Feb 2021 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Dari Devi Doli reached Omkareshwar temple
पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचने पर धारी देवी की डोली का स्वागत करते श्रद्धालु। - फोटो : RUDRAPRYAG
मां धारी देवी की डोली देवरा यात्रा भ्रमण के तहत पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंची। यहां पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ मंदिर समिति द्वारा आराध्य का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर भक्तों ने देवी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्घि का आशीर्वाद मांगा। आज धारी देवी की डोली रात्रि प्रवास के लिए तल्लानागपुर क्षेत्र के दुर्गाधार-चोपता पहुंचेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को धारी देवी की डोली की कालीमठ में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर आराध्य का श्रृंगार का पुजारी द्वारा भोग लगाया गया। इसके उपरांत डोली ने दिवारा यात्रा के तहत अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान किया और कई गांवों का भ्रमण करते हुए दोपहर बाद पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकोरश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंची। यहां पर भक्तों ने अक्षत व पुष्प वर्षा के साथ आराध्य मां भगवती की डोली का स्वागत किया। यहां मंदिर के मुख्य पुजारी टी गंगाधर लिंग व शिव शंकर लिंग ने डोली की आरती उतारी। इसके बाद डोली ने ओंकारेश्वर मंदिर की तीन परिक्रमा की और सभामंडप में विराजमान हुई। डोली के साथ चल रहे मुख्य यजमान संजय शर्मा दरमोडा ने बताया कि आगामी 26 फरवरी को डोली हरिद्वार पहुंचेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक आशा नौटियाल, धारी देवी ईष्ट देव समिति के मुख्य पुजारी सुरेंद्र प्रसाद सुंदरियाल, जगदंबा प्रसाद बेंजवाल, जगमोहन आजाद, मंदिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, संजय चौहान, सोनू वर्मा, राजेंद्र रावत, पूर्व प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, रमेश नौटियाल, आचार्य मधुसूधन, राजदीप भट्ट समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed