फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Daijimanda-Paudikhal Motorway could not be built in 16 years

16 वर्ष में नहीं बन सका दैजीमांडा-पौड़ीखाल मोटर मार्ग

Sat, 21 Nov 2020 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Daijimanda-Paudikhal Motorway could not be built in 16 years
बच्छणस्यूं के मध्य क्षेत्र के लिए स्वीकृत पांच किमी सड़क 16 वर्ष बाद भी नहीं बन पाई है। मोटर मार्ग के अभाव में पलायन से गांव खाली होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2004 में ग्राम पंचायत खांकरा, निषणी और बंगोली के रामपुर, मरगांव, सुनाऊं, पौड़ीखाल, चॉम्यूं, पणधारा, कलेथ, निषणी को यातायात सुविधा से जोड़ने के लिए पांच किमी दैजीमांडा-पौड़ीखाल मोटर मार्ग स्वीकृत करते हुए निर्माण के लिए 72 लाख रुपये भी जारी किए गए थे, लेकिन भूमि विवाद के कारण मार्ग सर्वेक्षण से आगे नहीं बढ़ सका। तीन वर्ष पूर्व 2017 में जिला प्रशासन के प्रयासों से लोनिवि प्रांतीय खंड से मार्ग निर्माण शुरू किया गया, लेकिन ढाई किमी ही कटिंग हो पाई। बीते दो वर्ष से कार्य ठप पड़ा है, जिस कारण क्षेत्रीय जनता में रोष है। स्थानीय पुष्कर सिंह बिष्ट, डीएस नेगी, केएस रौथाण, बीरेंद्र लाल, गणेश बिष्ट, पूर्व प्रधान गजेंद्र सिंह रौथाण आदि का कहना है कि 31 दिसंबर तक अधूरे मार्ग का निर्माण शुरू न होने पर वह अनशन शुरू करेंगे। वहीं ईई लोनिवि प्रांतीय खंड इंद्रजीत बोस का कहना है कि दैजीमांडा-पौड़ीखाल मोटर मार्ग का शेष ढाई किमी मार्ग कटिंग के साथ संपूर्ण मार्ग के डामरीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि दिसंबर तक स्वीकृति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed