फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Cycle sale increased

कोरोनाकाल में स्पोर्टस साइकिल की बिक्री दोगुना बढ़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
Cycle sale increased
रुद्रपुर में पंजाबी मार्केट स्थित साइकिल स्टोर में रखी स्पोर्ट्स साइकिल। - फोटो : RUDRAPUR
कोरोना काल में स्पोर्ट्स साइकिल की बिक्री दो गुनी हो गई है। साइकिल स्टोर मालिकों का कहना है कि लॉकडाउन होने के बावजूद इस बार पिछले वर्ष से अधिक साइकिलें बिकी हैं। पिछले चार महीनों में रुद्रपुर के दो प्रमुख साइकिल स्टोरों से नौ हजार से 30 हजार रुपये की कीमत वाली करीब 2000 स्पोर्ट्स साइकिलें बिकी हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के बाद लोग खाली समय में फिटनेस पर ध्यान देने के लिए मीलों तक साइकिल ट्रिप कर रहे हैं। यही नहीं कुमाऊं यूनिवर्सिटी के क्रीड़ा विभाग की ओर से भी छात्र-छात्राओं को कोरोना काल में फिट इंडिया मूवमेंट साइकिल ट्रैकिंग करवाई गई थी।
विज्ञापन

दरअसल, कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब लोग जिम जाने से परहेज कर रहे हैं। अब वह महंगी स्पोर्ट्स साइकिलें खरीदकर रोजाना सुबह व शाम साइकिल ट्रैकिंग कर रहे हैं। लोगों में दोबारा 90 के दशक वाला साइकिल के प्रति क्रेज देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद साइकिलों की मांग बहुत बढ़ी है। मांग अधिक होने पर साइकिल दामों में भी इजाफा हुआ है। लोगों ने फिट रहने और साइकिल ट्रैकिंग करने के लिए शौकर, गेयर, डिस्क ब्रेक वाली महंगी साइकिलें खरीदी हैं। अब तक करीब एक हजार साइकिलों की बिकी हैं। -गुरमीत सिंह, साइकिल स्टोर, बाटा चौक

स्पोर्ट्स साइकिल की बिक्री इतनी हुई है कि उसका हिसाब लगाना मुश्किल है। पंजाब से भी साइकिलें मंगवाई जा रही हैं। लॉकडाउन के बाद से नौ हजार से 30 हजार रुपये तक की कीमत वाली स्पोर्ट्स साइकिलें बेची हैं। इतनी बिक्री पिछले वर्ष नहीं हुई, जितनी कोरोना काल में हो गई। लोगों में दोबारा साइकिलों का क्रेज बढ़ा है। -संजीव अरोरा, साइकिल स्टोर, पंजाबी मार्केट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed