फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Cyber thugs monitor people's bank balance

साइबर ठगों के निशाने पर लोगों का बैंक बैलेंस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Cyber thugs monitor people's bank balance
रुद्रपुर। जिले में नौ माह में साइबर ठगी के करीब 237 मामले सामने आए हैं। साइबर अपराधियों की निगाहें लोगों के बैंक बैलेंस पर हैं। साइबर सेल ने अब तक 160 मामलों की जांच पूरी की है, जबकि 93 मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

त्योहारों के समय साइबर ठग खासा सक्रिय रहते हैं। लोगों को लुभावने ऑफर का मैसेज देकर फोन पर खातों की जानकारी लेते हैं। इसके बाद में उनकी जमा पूंजी पर हाथ साफ करते हैं। जिले में साइबर सेल के पास प्रतिमाह औसतन 24 शिकायतें पहुंच रही हैं। जनवरी से लेकर अब तक जिले की साइबर सेल के पास 237 शिकायतें दर्ज हुई हैं जिनमें से 93 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। 160 शिकायतों की जांच पूरी कर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

साइबर सेल के प्रभारी हिमांशु पंत ने कहा कि ऑनलाइन ठगों से सावधान रहने की जरूरत है। ठग बैंक और कंपनियों के नाम पर फोन कर लोगों के खाते से रकम उड़ा रहे हैं। फोन पर किसी भी व्यक्ति को अपने कोड और ओटीपी की जानकारी न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे फोन आए तो हो जाएं सावधान
साइबर ठग लोगों को ठगने के नए-नए तरीके अपनाते हैं। फोन पर लाटरी निकले के नाम पर, बैंक कर्मचारी बन खाते संबंधी जानकारी लेते हैं। खाते से जुड़ी ओटीपी पूछते हैं। ओएलएक्स के नाम पर खरीद बिक्री, नौकरी डॉट के माध्यम से जॉब दिलाने के नाम पर, फोन पर वाहन का बीमा कराने के नाम पर, टॉवर लगाने के नाम पर, ऑनलाइन शॉपिंग और क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड के नाम पर ठगी करते हैं। इसके अलावा एटीएम बदलने और एटीएम की क्लोनिंग की शिकायतें साइबर सेल के पास आ रही हैं।

40 लोगों की नौ लाख की नकदी खाते में वापस दिलाई
साइबर सेल ने नौ माह में ठगी का शिकार हुए 237 लोगों में से करीब 40 को अब तक नौ लाख रुपये वापस कराए हैं। साइबर सेल की स्थापना के बाद साइबर ठगों से प्रतिमाह औसतन पांच लोगों के खाते में रकम वापस कराई जा रही है।
पांच राज्यों के ठग अधिक सक्रिय
जिले के लोगों के पास ठगी के लिए सबसे अधिक फोन झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और दिल्ली से आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed