फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Cultural presentations by the students

Rudraprayag News: छात्र- छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Tue, 05 May 2026 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 05 May 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Cultural presentations by the students
अगस्त्यमुनि। केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने किया। प्राचार्य अदिति नेगी ने बताया कि कक्षा 10 और 12 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है और विद्यालय ने केवीएस देहरादून संभाग में चौथा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक स्वर्गीय शैला रानी रावत के योगदान को याद करते हुए बताया कि उनके प्रयासों से कैंपा निधि से नए भवन के लिए धनराशि स्वीकृत हुई है। नए भवन के बनने के बाद विद्यालय की क्षमता 480 से अधिक हो जाएगी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति, लोक नृत्य, पहाड़ी गीत और भारत की सुर यात्रा की प्रस्तुति दी। इस दौरान शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कक्षा 12 के विनम्र भट्ट को 10 हजार रुपये और कक्षा 10 के अभिनव नेगी को 5 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed