{"_id":"403b21bde172edff50feed24114108a6","slug":"two-people-arrested-with-drugs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ ग्राम चरस के साथ दो को दबोचा, भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच सौ ग्राम चरस के साथ दो को दबोचा, भेजा जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 19 May 2015 02:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने वाहन में सवार दो युवकों को अलग-अलग मात्रा में पांच सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है। बरामद की गई चरस का बाजार मूल्य 60 हजार से अधिक बताया जा रहा है।
गश्त के दौरान धरे गए
रविवार देर रात करीब 12 बजे ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तिलणी में कोतवाली प्रभारी डीएस पंवार के नेतृत्व में पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक कार को रोककर पुलिस ने चेकिंग की तो वाहन चालक और अन्य सवार युवक भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर पूछताछ की। इस दौरान सीओ स्वतंत्र कुमार भी मौके पर पहुंचे।
जांच में सुधीर चौधरी पुत्र जगत सिंह निवासी अपर बाजार रुद्रप्रयाग के पास से 350 ग्राम चरस और 50120 रुपये भी मिले। जबकि प्रवीन कुमार पुत्र बैशाखू लाल निवासी सीसों के पास 150 ग्राम चरस और 7800 रुपये बरामद किए गए। दोनों को रात को कोतवाली लाया गया। उनके साथ एक अन्य युवक भी था, जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन
गश्ती दल को इनाम
पुलिस उपाधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि दोनों चमोली जनपद के उर्गम क्षेत्र से चरस खरीद कर लाए थे। इसे रुद्रप्रयाग बाजार में बेचने की तैयारी थी। दोपहर बाद जिला जज के सम्मुख पेश कर दोनों को पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक बीजे सिंह ने गश्ती दल को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। कहा कि सीओ के नेतृत्व में मादक पदार्थो के व्यवसाय में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।