फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   दुष्कर्म के आरोपी को 7 वर्ष की जेल, 1,1000 रुपये जुर्माना

दुष्कर्म के आरोपी को 7 वर्ष की जेल, 1,1000 रुपये जुर्माना

Wed, 10 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी को 7 वर्ष की जेल, 1,1000 रुपये जुर्माना
रुद्रप्रयाग। विवाहिता से दुष्कर्म के बाद उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के दोषी युवक को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने 7 साल की कैद और एक लाख 10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अदालत ने अर्थदंड की राशि में से एक लाख की राशि प्रतिकर के रूप में पीड़िता को देने के भी आदेश दिए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पुरसाड़ी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मामले में बुधवार को जिला न्यायालय में सुनवाई हुई। जिला जज हरीश कुमार गोयल ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद गीता के एक श्लोक का उल्लेख करते हुए अपने फैसले में कहा कि अभियुक्त नीरज नेगी ने पीड़िता के प्रेम और भावनाओं का गलत फायदा उठाया है। अभियुक्त सोच-समझ कर विवाहिता की ससुराल गया और उसके ससुरालियों के सामने आक्रोशित होकर उसकी (पीड़िता) निजता को उजागर किया। जिला न्यायाधीश ने युवक के जुर्म को घोर अपराध बताते हुए उसे सात वर्ष के कारावास और एक लाख दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। मामले में जिला शासकीय अधिवक्ता केपी खन्ना ने पैरवी की।
विज्ञापन


यह था मामला --
रुद्रप्रयाग। 23 दिसंबर 2016 को पीड़िता ने गुप्तकाशी थाने में नीरज नेगी पुत्र त्रिलोक सिंह नेगी, निवासी परकंड़ी (ऊखीमठ) के खिलाफ तहरीर दी थी। उसका कहना था कि युवक ने अपने को पुलिस कर्मी बताते हुए पहले उससे फेसबुक पर दोस्ती की थी। बाद में वे दोनों मिले और 2-3 वर्ष तक प्रेम का नाटक करते हुए युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बनाई। इस दौरान शादी का झांसा देते हुए युवक वीडियो के सहारे उसे ब्लैकमेल करने लगा। बाद में युवक ने शादी से इनकार किया तो पीड़िता के घरवालों ने उसका विवाह अन्यत्र कर दिया, लेकिन नीरज 23 दिसंबर 2016 को उसके ससुराल पहुंच गया। पीड़िता से छेड़खानी कर वह अश्लील वीडियो उसके पति को दिखाने की धमकी देने लगा, तभी पीड़िता ने फोन कर अपने निकट के रिश्तेदारों को घर पर बुलाया तो युवक भाग खड़ा हुआ। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को 24 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी कार, लैपटाप और मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed