फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   रोडवेज की बस चुराकर फरार होने वाले चालक-परिचालक दबोचे

रोडवेज की बस चुराकर फरार होने वाले चालक-परिचालक दबोचे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज की बस चुराकर फरार होने वाले चालक-परिचालक दबोचे
आरटीओ रुद्रपुर के परिवहन कर संग्रह केंद्र में खड़ी यूपी की बस को चुराकर फरार होने वाले हापुड़ के चालक और परिचालक को कोतवाली पुलिस ने दिल्ली आनंद विहार से गिरफ्तार कर उनके पास से बस बरामद की है। यूपी के परमिट से उत्तराखंड में चलने पर आरटीओ की ओर से बस को सीज कर कब्जे में लिया गया था।
विज्ञापन

रुद्रपुर कोतवाली में बृहस्पतिवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया कि बीते छह मई को एआरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी टीम ने टीम के साथ रामपुर बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान एक रोडवेज बस को जांच के लिए रुकवाया। टीम को बस का परमिट यूपी का मिला, जिसके आधार पर बस को उत्तराखंड में नहीं चलाया जा सकता। इस पर एआरटीओ ने बस को सीज कर बिलासपुर रोड स्थित परिवहन विभाग के कर संग्रह केंद्र में खड़ा करवा दिया। छह मई की रात को केंद्र में पहुंचे कर अधिकारी द्वितीय विमल कुमार उप्रेती ने केंद्र से बस चोरी होने की सूचना एआरटीओ को दी। इस पर एआरटीओ ने रुद्रपुर कोतवाली में बस चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। इधर, बस चोरों की धरपकड़ के लिए सीओ सिटी हिमांशु शाह के निर्देशन व कोतवाल केसी भट्ट ने नेेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। बस को ट्रैक करने के बाद टीम को बस चालक ग्राम सोना तहसील सोना जिला गुरुग्राम (हरियाणा) हाल निवासी मोदी कॉलोनी थाना हापुड़ यूपी निवासी जाकिर और बस परिचालक टयाला थाना हापुड़ देहात जिला हापुड़ यूपी निवासी राकिब द्वारा बस को मुरादाबाद टोल बैरियर से दिल्ली की ओर ले जाने की सूचना मिली। इस पर बुधवार की रात टीम ने आनंद विहार बस अड्डा दिल्ली के काउंटर संख्या 72 से बस को बरामद करने के साथ ही जाकिर और राकिब को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed